Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हेल्पलाईन के प्रकरणों का सकारात्मक रूप से निराकरण करें –  कलेक्टर समय सीमा की बैठक सम्पन्न

मंडला 8 सितंबर 2025

समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका सकारात्मक रूप से निराकरण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यकतानुसार आवेदकों से चर्चा करते हुए निराकरण करें। जिले की रैंकिंग बेहतर करने का प्रयास करें। जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

कलेक्टर श्री मिश्रा ने समाधान ऑनलाइन हेतु चयनित प्रकरण की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने कोरवर्क पर फोकस करें। सीमांकन, नामांतरण तथा बंटवारा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। उर्वरक एवं खाद उपलब्धता और वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि डबल लॉक से सोसायटियों को प्राप्त यूरिया की सूची चस्पा करें। उन्होंने निर्देशित किया कि नकली खाद विक्रेताओं पर एफआईआर करना सुनिश्चित करें

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने एक बगिया माँ के नाम अभियान की प्रगति की जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिवस में लक्ष्य के अनुसार प्रगति लाते हुए 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण करें। 70 प्लस व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सीएम मॉनिट, समग्र ई-केवाईसी, कोदो-कुटकी, किसान पंजीयन, भूमि आवंटन, नर्मदा पथ, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पेंडिंग पेंशन केस, सिकल सेल, अंतरविभाग की बिंदु की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसली भिलवानी में जागरूकता शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

कोविड काल में अपने परिजनों को खोने वाले बच्चे आज कान्हा घूमेंगे

Reva India News

आज मनाया जाएगा ’सुशासन दिवस’

Reva India News

Leave a Comment