Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चंदवारा में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़, जल जीवन मिशन के तहत कार्य प्रगति पर

मंडला, 7 अप्रैल 2026

विकासखंड मोहगांव के ग्राम चंदवारा में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 20.60 लाख रुपये की योजना स्वीकृत कर पूर्ण कर ली गई है। योजना के तहत कार्य पूर्ण होने के बाद इसे ग्राम पंचायत को संचालन एवं संधारण के लिए हस्तांतरित कर दिया गया है।

ग्राम में शेष घरों और बसाहटों तक पाइपलाइन एवं नल कनेक्शन पहुंचाने के लिए 62.01 लाख रुपये की पुनरीक्षित योजना पर कार्य जारी है। वर्तमान में गांव में 5 हैंडपंप, 1 सार्वजनिक कुआं तथा 6 निजी कुएं संचालित हैं, जिनसे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रशासन के अनुसार, पाइपलाइन विस्तार एवं नल कनेक्शन कार्य पूर्ण होने के बाद पूरे गांव में बेहतर पेयजल सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

Related posts

आदि उत्सव : कलेक्टर पहुंचे रामनगर, किले का किया भ्रमण माँ नर्मदा तट पर आयोजन स्थल का लिया जायजा

Reva India News

8403 किसानों से 464339.54 क्विंटल धान की खरीदी

Reva India News

शासकीय भूमि की सुरक्षा राजस्व विभाग की जिम्मेदारी – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment