Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8वें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

मंडला, 10 अप्रैल 2026

8वें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का गुरूवार को शुभारंभ ग्राम पंचायत भावल के आंगनवाड़ी केंद्र सौंडर में किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्री नोहर मरावी द्वारा सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वहीं ग्राम पंचायत मैली के आंगनवाड़ी केंद्र में पंच श्रीमती रामवती वंशकार द्वारा सरस्वती पूजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को 15 दिवसीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया। रैली के माध्यम से संतुलित आहार, स्वच्छता एवं बच्चों के समुचित पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

परियोजना अधिकारी श्री संजीव मोहर ने उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को संबोधित करते हुए पोषण पखवाड़ा के प्रमुख घटकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के जीवन के शुरुआती 6 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इसी अवधि में लगभग 85 प्रतिशत मस्तिष्क का विकास होता है। इस दौरान बच्चों को उचित देखभाल, संतुलित आहार एवं परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। वर्तमान समय में बच्चों में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए पारंपरिक खेलों एवं स्थानीय स्तर पर बनाए जाने वाले खिलौनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, जिससे बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 मई 2022

Reva India News

राजा ह्दय शाह की स्मृति में 24 मार्च को बेगम महल चैगान रामनगर में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Reva India News

“One Nation One Student ID” के तहत कक्षा 1 से 8 की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आई.डी. बनाई जाएगी

Reva India News

Leave a Comment