Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिजली विभाग का नाइट शिविर अभियान तेज, बकाया वसूली और बिजली चोरी पर सख्ती

मंडला, 19 अप्रैल 2026

मंडला सर्किल में इन दिनों अतिरिक्त मुख्य अभियंता मो. अयूब खान के नेतृत्व में बिजली विभाग द्वारा विशेष नाइट शिविर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभाग की टीमें रात के समय घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल की वसूली कर रही हैं।

अभियान के दौरान बकाया राशि वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। मौके पर ही बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे अन्य उपभोक्ताओं को भी समय पर बिल भुगतान का संदेश मिल रहा है। वहीं बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ तत्काल पंचनामा तैयार कर बिलिंग की जा रही है।

विभाग का कहना है कि इस अभियान से कई सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बिजली चोरी के मामलों पर नियंत्रण मजबूत होगा, जिससे इनपुट लॉस में कमी आएगी और विभाग के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। साथ ही ईमानदार उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसके अलावा, उपभोक्ताओं में समय पर बिजली बिल जमा करने को लेकर जागरूकता भी बढ़ रही है, जो भविष्य में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

Related posts

गोंगापा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे डोलामाईट खनन क्षेत्र ग्रामीणों से किया संवाद घटना की निंदा कहा पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र का गला घोटना

Reva India News

सुदूर ग्राम अंचलों में चलित पुस्तकालय का हो रहा आगमन  

Reva India News

मध्यप्रदेश पटवारी संघ आज सौंपेगा ज्ञापन  

Reva India News

Leave a Comment