Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी जून 2027 तक पूरा करने के दिए निर्देश ड्राइंग मैप और पीपीटी से लिया प्रोजेक्ट का जायजा

मंडला, 20 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सोमवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले मुख्य ड्राइंग मैप से पूरे कंस्ट्रक्शन एरिया का ओवरव्यू लिया। इसके बाद निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और कंस्ट्रक्शन कंपनी बीपीसी इंफ्रास्ट्रक्चर की टेक्निकल टीम के साथ बिल्डिंग से संबंधित पीपीटी प्रेजेंटेशन देखकर प्रोजेक्ट की प्रगति, डिजाइन और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री धोटे ने निर्माणाधीन भवनों के अंदर जाकर चल रहे सिविल वर्क, फिनिशिंग और अन्य कार्यों का बारीकी से निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विलंब के कारणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जून 2027 तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य लेकर काम में तेजी लाएं। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और नियमित रूप से लैब टेस्ट कराए जाएं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सीमेंट, गिट्टी, रेत जैसी सामग्री स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से ही ली जाए, जिससे जिले के लोगों को भी इस बड़े प्रोजेक्ट का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। इस दौरान एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, तहसीलदार श्री हिमांशु भलावी सहित पीडब्ल्यूडी एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

जिला चिकित्सालय में सी.सी.टी.वी. कैमरे का कवर एरिया बढ़ाने के निर्देश जिला रोगी कल्याण समिति मण्डला की बैठक आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 अप्रैल 2022

Reva India News

जिले में मिले 103 नए कोरोना पॉजीटिव केस  

Reva India News

Leave a Comment