Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 अप्रैल 2022

नियमित टीकाकरण से कोई बच्चा न छूटे – श्री चंद्रशेखर

संभाग आयुक्त ने वीसी से की जिलेवार समीक्षा

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

जबलपुर संभाग आयुक्त श्री बी. चंद्रशेखर ने प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक ली। वीसी के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, ईईआरईएस श्री आर्मो एवं श्री धुर्वे, डीईएमपीईबी श्री बिसेन, डीआईओ श्री झारिया, ईईपीएचई श्री कुशरे, महाप्रबंधक पीएमजीएसवाई श्री गोटिया, परियोजना अधिकारी अनूप नामदेव एवं संबंधित उपस्थित थे। बैठक में संभाग आयुक्त ने नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कलेक्टर नियमित टीकाकरण के लिए पात्र हुए बच्चों की साप्ताहिक समीक्षा करें तथा उनका नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण से कोई भी पात्र बच्चा न छूटे। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि पात्र बच्चों की लिस्ट बनाकर उनके लिए टीकाकरण के सत्र आयोजित करें।

बैठक में संभाग आयुक्त ने स्वामित्व योजना की जिलेवारी समीक्षा की। उन्होंने मंडला जिले में स्वामित्व योजना के तहत किए जाने वाले प्रकाशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ड्रोन सर्वे, प्रकाशन एवं ग्राउंड ट्रूथिंग के संबंध में आंकड़ेवार जानकारी दी। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि स्वामित्व योजना का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करें। उन्होंने बैठक में जल-जीवन मिशन, नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान, शालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने के अभियान की प्रगति एवं स्कूलों के प्रारंभ होने की स्थिति एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। कमिश्नर ने बैठक में शालाओं एवं ऑगनवाड़ी में विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़को के निर्माण एवं संधारण कार्य की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने तालाबों में मछली पालन हेतु दिये गये मछुओं सहकारी समितियों में पत्र एवं अपात्र सदस्यों तथा पट्टा निरस्तीकरण के संबंध में की गई कार्यवाही एवं मछुओं क्रेडिट कार्ड प्रदाय की समीक्षा भी की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिवराज सिंह चौहान ने किया मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार 5 अप्रैल 2022 को कुशाभाऊ ठाकरे इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का शुभारंभ किया। साथ ही मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया। इस परिपेक्ष्य में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरपालिका टाउनहॉल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सरस्वती मरावी, मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, एलडीएम अमित केशरी, जिला उद्योग महाप्रबंधक एमके वास्कले, प्रबंधक केनरा बैंक योगेश चौरसिया, रोजगार अधिकारी श्री सैयाम, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण एवं युवा उद्यमी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिमाह रोजगार दिवस का आयोजन कर रही है। सरकार प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस के माध्यम से बड़ी संख्या में इच्छुक बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में रोजगारपरक योजनाओं एवं आगामी शासकीय भर्तियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री चौहान ने शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।

मंडला विधायक देवसिंह सैयाम ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि युवा उद्यमी इस योजना का लाभ लेकर स्वयं का रोजगार स्थापित करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवक-युवतियां शासन की स्वरोजगार से जुड़े योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने लाभान्वित हुए हितग्राहियों को शुभकामनाएं भी दी। इसी प्रकार कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा एवं संबंधित जिलाधिकारियों ने भी अपने संबोधन से कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत कन्यापूजन एवं दीप जलाकर मां सरस्वती की फोटो पर मल्यार्पण कर किया गया। मंच से अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 15 हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। जीएमडीआईसी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा 13 हितग्राहियों का ऋण स्वीकृत किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जनसुनवाई में 77 आवेदकों की सुनी समस्याएं

 

मण्डला 5 अप्रैल 2022

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों के आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में 77 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, संयुक्त कलेक्टर व्हीके कर्ण सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करते हुए ऑनलाईन एंट्री भी सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत चौगान के पोषण ग्राम कोपरिया निवासी राधेशाह मरावी ने पेयजल से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर ने पीएचई को जरूरी निर्देश दिए। ग्राम दानीटोला निवासी हीरालाल साहू ने खाद्यान्न, चिटफंड एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम मुगवानी निवासी पतिराम धुर्वे ने उपार्जन के भुगतान, बूढ़ीमाई महाराजपुर निवास आरती मरकाम ने विकलांग सुविधा से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभान्वित हुए मनीष

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

मनीष यादव पिता स्व. महेन्द्र यादव ग्राम आईटीआई रसैयादोना के निवासी हैं। मनीष को प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत टेंटलाईट व्यवसाय के लिए यूनियन बैंक से 10 लाख रूपए का ऋण प्राप्त हुआ है। मनीष बताते हैं कि इसके पहले मैं टेंटहाउस में मजदूरी का कार्य कर रहा था जिसमें मुझे कम आय होने के कारण इस मंहगाई के समय में परिवार का पालन-पोषण में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी प्राप्त होने पर मैंने उद्योग कार्यालय में संपर्क कर इस योजना की सूपर्ण जानकारी विस्तार से प्राप्त किया। उद्योग कार्यालय एवं यूनियन बैंक के सहयोग से मुझे अपना टेंटहाऊस व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए 10 लाख रूपए का ऋण मिला। अब मैं यादव टेंटहाउस नाम से अपने खुद के काम का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा हूँ जिसमें 8 से 10 लोगों को रोजगार भी दे रहा हूँ। इस व्यवसाय से मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है और मैं अपने पूरे परिवार की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और इस कल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूँ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कठिनाईयों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07642-252443 है। उपयंत्री सुमनरानी मरावी मोबाईल नंबर 7470588230 को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह कंट्रोल रूम कार्यदिवसों में प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित रहेगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम के लिए नियुक्त कर्मचारी जिले के किसी भी क्षेत्र से पेयजल समस्या संबंधी शिकायतों की पंजी संधारित करते हुए निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री तथा संबंधित सहायक यंत्री को सूचित करेंगे। कर्मचारी अवकाश दिवस में भी उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज

 

मण्डला 5 अप्रैल 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 4 अप्रैल की शाम 3 बजे से 5 अप्रैल की शाम 3 बजे तक जिले में 2 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लू (तापघात) से बचने के लिए एडवाईजरी जारी

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

संचालनालय द्वारा समय-समय पर मौसम के अनुसार बीमारियों की रोकथाम एवं उनसे बचाव के लिए निर्देश जारी किये गये हैं। इसी तारतम्य में-लू के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। अत्यधिक गर्मियों में लू (तापघात) की संभावना बढ़ जाती है। यह जानलेवा भी हो सकता है। आमजन से अपील की गई है कि लू से बचाव के लिए गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कॉटन के वस्त्र का प्रयोग करें। घर से बाहर भोजन करके एवं पानी पीकर ही निकलें। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग, कान व सिर को गमछे या तौलिये से ढंककर ही धूप में निकलें। रंगीन चश्मे व छतरी का प्रयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पिऐं एवं पेय पदार्थों का अधिक से अधिक मात्रा में सेवन करें। बाहर जाते समय अपने साथ पानी रखें। गर्मी के दिनों में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को सिखाएं कि जब भी उन्हें अधिक गर्मी महसूस हो तो वे तुरंत घर के अंदर आएं। गर्मी के दिनों में बुजुर्गों का भी विशेष ध्यान रखें, उन्हें धूप में घर से बाहर न निकलने दें व उन्हें समय-समय पर पानी पीने के लिए प्रेरित करें एवं सुपाच्य भोजन तथा तरल पदार्थों का सेवन करायें। गर्मी के दिनों में ठण्डे मौसमी फलों का सेवन करें। गर्मी के दिनों में घर के अंदर तीव्र धूप को आने से रोकें।

 

लू से बचाव के लिए क्या न करें

 

घर से बिना भोजन किए बाहर न निकलें। जहाँ तक संभव हो, ज्यादा समय तक धूप में खड़े होकर व्यायाम मेहनत व अन्य कार्य न करें। बहुत अधिक भीड़, गर्म घुटन भरे कमरों में ना जायें। रेल, बस आदि की यात्रा गर्मी के मौसम में अत्यावश्यक होने पर ही करें। बच्चों एवं बुजुर्गों को दिन के सबसे गर्म समय जैसे- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर की गतिविधियों में शामिल ना होने दें। धूप में बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी में अकेला न छोड़ें। धूप में नंगे पाँव न चलें। चाय कॉफी अत्यधिक मीठे पदार्थ व गैस वाले पेय पदार्थों का सेवन न करें।

 

लू लगने पर लक्षण

 

गर्म लाल और सूखी त्वचा, शरीर का तापमान से 240 सेल्सियस या 104 फेरेनाइट, मतली या उल्टी। बहुत तेज सिर दर्द। मांसपेशियों में कमजोरी या ऐठन। सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज होना। घबराहट होना, चक्कर आना बेहोशी और हल्का सिरदर्द।

 

लू तापघात से प्रभावित व्यक्ति का प्राथमिक उपचार

 

रोगी को तुरंत छायादार जगह पर, कपड़े ढीले कर लिटा दें एवं हवा करें। रोगी के बेहोश होने की स्थिति में कोई भी भोज्य व पेय पदार्थ ना दें एवं तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। रोगी के होश में आने की दशा में उसे ठंडे पेय पदार्थ, जीवन रक्षक घोल, कच्चा आम का शरबत (पना) आदि दें। रोगी के शरीर का ताप कम करने के लिए यदि संभव हो तो उसे ठंडे पानी से स्नान कराएं या उसके शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियों को रखकर पूरे शरीर को ढंक दें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि शरीर का ताप कम नहीं हो जाता है।

 

चिकित्सा संस्था में लू (तापघात) की स्थिति के लिये तैयारी

 

जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्मी शुरू होने से पहले गर्भवती महिला एवं सभी मरीज व उनके परिजनों के लिए छाव में बैठने की व्यवस्था अस्पताल द्वारा सुनिश्चित करने के निर्देश। लू (तापघात) से प्रभावित रोगियों के लिये विस्तार की व्यवस्था सुनिश्चित करें। थर्मामीटर, ग्लूकोमर एवं स्ट्रिप, आइस पैक एवं बी.पी. मापने के उपकरण उपलब्धता सुनिश्चित करें। ई.सी.जी. उपकरण (ई.सी.जी. मशीन, जेल, ई.सी.जी पेपर, इलेक्ट्रोड) की व्यवस्था सुनिश्चित करें। आवश्यक दवाईयों जैसे- ओ.आर.एस. के पैकेट, लोरजेपम एवं डायजपाम आदि की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें। पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कक्ष को ठंडा करने वाले उपकरण जैसे- पंखा, वाटर कूलर एवं ए.सी. आदि की पर्याप्त व्यवस्था करें। लू (तापघात) के रोगियों को रेफरल के लिए बर्फ पैक एवं ठंडे पानी के साथ एंबूलेंस में व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड-19 का टीका अवश्य लगाएं

कलेक्टर ने की अपील

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिहं ने जनसमुदाय से अपील की है कि 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को कोविड-19 से बचाव के लिए कोर्बीवेक्स का टीका अवश्य लगवायें, अपने बच्चे की सुरक्षा पाएं। कोविड का खतरा अभी जिले में टला नही है। वैक्सीन ही हमारा सुरक्षा कवच है, साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल को फालो भी करें। अपने आसपास के लोगों को कोविड का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही 15 से 17 वर्ष के युवाओं तथा 18 वर्ष के अधिक आयु वर्ग एवं सिनीयर सिटीजन को कोविड के बचाव के लिए रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रीकॉशन डोज जरूर लगवायें।

 

 

 

 

 

 

 

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 द्वितीय चरण में 334 बच्चों को एवं 68 गर्भवती माताओं को टीके लगे

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 4 अप्रैल 2022 से सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का द्वितीय चरण भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। 372 सत्र में 160 सम्पादित हुए, 681 बच्चों को टीकाकृत करना जिसमें 334 बच्चों को टीका लगाया गया। 136 गर्भवती माताओं को टीकाकृत करना था जिसमें 68 टीकाकृत हुए। अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 2 वर्ष के बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकृत किया जायेगा। यह कार्यक्रम मिशन मोड पर होना है जिसमें एक भी बच्चा न छूटे। हाई रिस्क ऐरिया जहाँ विगत 2 वर्षों से टीके की कम उपलब्धि, नियमित टीकाकरण छूटा है। झुग्गी-झोपड़ी स्लिम ऐरिया, मीजल्स, डिप्थीरिया, रूबेला के प्रभाव वाले क्षेत्रों को विशेष ध्यान में रखा जायेगा। ईट भट्टा, कछार, घुम्मक्कड़ ऐसे बच्चे जो टीके से वंचित हो जाते हैं, वहां मोबाइल टीम के द्वारा टीकाकरण किया जायेगा। जिले में मार्च, अप्रेल, मई तीन चक्रों में अभियान संचालित होगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 यतीन्द्र झारिया ने जानकारी दी कि नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ीकरण के लिए अभियान चलाया जायेगा। नियमित टीकाकरण के साथ 7 दिवसीय कार्यक्रम हैं, 4,6,7,9,11,13 एवं 16 अप्रैल तक द्वितीय चरण होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारत सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला बाल विकास विभाग, आयूष विभाग, नगरपालिका, पंचायत, एन.आर.एल.एम. के अधिकारी कर्मचारी सहयोग करेंगे। फरवरी 2020 के जन्मे बच्चे न्यू बोर्न बेबी इन्ही बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है। टीकाकरण कार्यक्रम कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित होगा।

 

 

 

 

 

 

 

नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तर्ज पर 24 विद्यालयों के कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की निदानात्मक आकलन परीक्षा 2022

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

कक्षा नवमी एवं 11वीं के विद्यार्थियों की दक्षता आकलन के लिए लोक शिक्षण संचनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा निदानात्मक आकलन परीक्षा 18 अप्रैल 2022 को ली जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा इस हेतु मूल्यांकन हाई और हायर सेकंडरी की कक्षाओं में पहली बार कराया जा रहा है जिसका उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता का विकास जानना और उपलब्धि स्तर को हासिल करना है। विद्यार्थियों के समग्र मूल्यांकन के साथ शिक्षकों का भी प्रवक्ता स्तर इसके माध्यम से जाना जाएगा जिसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। 18 अप्रैल को जिले के 24 स्कूलों में अध्ययनरत 2739 विद्यार्थी को इसमें शामिल किया जा रहा है। लघु उत्तरीय और बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देकर विद्यार्थी यह बताएंगे कि अभी तक उन्होंने कितना सीखा है जिसका मूल्यांकन का कार्य राज्य स्तर से ही होगा।

 

आकलन परीक्षा हेतु 3 घंटे निर्धारित

 

विद्यार्थियों को 3 घंटे का समय प्रश्न पत्र हल करने के लिए दिया जाएगा। कक्षा नवमी में हिंदी गणित अंग्रेजी और विज्ञान विषय को शामिल किया गया है जबकि कक्षा ग्यारहवीं में गणित भौतिक रसायन शास्त्र हिंदी और अर्थशास्त्र को शामिल किया गया है। कक्षा नवमी में हाईस्कूल किंद्री, कन्या बम्नी बंजर, उत्कृष्ट मंडला, कन्या महाराजपुर, उमावि इंद्री, उत्कृष्ट नैनपुर, उमावि अहमदपुर, उमावि सिझौरा, उत्कृष्ट भुआ बिछिया, मॉडल बिछिया, उमावि चाबी, बिलगांव, उमावि घुटास, उमावि घोंटा, कन्या निवास स्कूल को शामिल किया गया है। जबकि कक्षा 11वीं हेतु उत्कृष्ट मंडला, बालक हवेली बम्हनी बंजर, उमावि सिझौरा, बालक उमावि क्रमांक-2, उमावि माधोपुर, उमावि पिंडरई, उत्कृष्ट बीजाडांडी, उत्कृष्ट निवास, उत्कृष्ट नैनपुर, उमावि नैनपुर, रेलवे चिरईडोंगरी को शामिल किया गया है। उक्त संबंधित सभी विद्यालय के प्राचार्यों एवं परीक्षा प्रभारियों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

 

शिक्षकों की दक्षता का भी होगा आकलन

 

प्रक्रिया में शिक्षकों का भी मूल्यांकन होगा जिसके लिए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ग्रुप का गठन कर दिया गया है जिसमें प्रशासनिक जिम्मा मुकेश कुमार पाण्डेय एपीसी समग्र शिक्षा सेकेंडरी एजुकेशन जिला मंडला और ट्रेनर अखिलेश चंद्रोल प्राचार्य सेमरखापा को दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं आर0एस0 शर्मा साहब प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला डॉ. प्रीति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सहायता अधिकारी विजय कुमार खोब्रागड़े के द्वारा ग्राम पंचायत गौंझीमाल एवं सेमरखापा (मंडला) में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विजय कुमार खोब्रागड़े द्वारा गरीबी उन्मूलन स्कीम एवं आदिवासियों के अधिकार का संरक्षण एवं प्रवर्तन स्कीम 2015, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

 

14 मई 2022 को नेशनल लोक अदालत

 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा आर0एस0 शर्मा के मार्गदर्शन में 14 मई को जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालय निवास, नैनपुर, भुआ बिछिया में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी। नेशनल लोक अदालत में पूर्व की ही भांति न्यायालय में लंबित समझौता योग्य आपराधिक प्रकरण, धारा 138 चैक बाउन्स, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, श्रम और रोजगार विभाग के प्रकरण विद्युत की बकाया वसूली, जलकर, पारिवारिक विवाद, भू-अर्जन, व्यवहार न्यायालयों में लंबित राजस्व प्रकरण एवं अन्य दीवानी प्रकृति के मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा। इसी प्रकार ऐसे प्रकरण जो न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किये गये हैं, लेकिन प्रस्तुत किये जाने योग्य है, धारा 138 चैक बाउन्स, श्रम और रोजगार विभाग, विद्युत की बकाया वसूली, जलकर व अन्य समझौता योग्य आपराधिक तथा दीवानी प्रकृति के प्रकरणों का भी आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जायेगा। जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ0 प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालय नैनपुर, निवास, बिछिया में भी उक्त नेशनल लोक अदालत आयोजित किया जाना है जिसमें सभी समझौते योग्य प्रकरणों के निराकरण किया जाना है जिसमें आपसी सुलह के आधार पर राजीनामा किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निष्पादित कचरा स्थलों पर कचरा फेंकने वालों पर होगी चालानी कार्यवाही

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा नगर में स्थित कचरा अड्डा (जीवीपी) प्वाइंट को समाप्त करने एवं तुलसी के पौधे लगाने व नगर के सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेकते पाये जाने पर जिला प्रशासन के आदेशानुसार चालानी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देश के परिपालन में नगरपालिका परिषद मंडला के द्वारा श्रीराम वार्ड में पुत्रीशाला एवं मेन ब्रांच स्कूल के सामने, अंबेडकर वार्ड में मोदी पेट्रोल पंप के पीछे, सिंधी धर्मशाला के सामने, नर्मदा जी वार्ड में नवीन डॉक्ट्रेट के सामने, इंद्रा जी वार्ड में बुधवारी चौराहा वेद्धघाट के पास, पूर्व पार्षद अशोक नंदा के घर के सामने, सिंहवाहिनी वार्ड सामुदायिक भवन के सामने, आजाद वार्ड में विवेकानंद चौराहा में तुलसी का पोधा लगाया गया। साथ ही आस-पास रहने वाले रहवासियों से उक्त स्थल में कचरा न फेकने की समझाईश भी दी गई। उक्त कार्यक्रम में आर.के. कुर्वेती मुख्य न.पा. अधिकारी, वार्ड पार्षद ज्योति चौरसिया, सारिका मिश्रा, के.के. रजक स्वच्छता निरीक्षक, एस.सी. चौधरी स्वुच्छता पर्यवेक्षक, पुष्पेंद्र पाण्डेय वार्ड सुपरवाईजर उपस्थित थे। न.पा.परि. अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला के द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि शहर के मुख्य मार्गों पर कचरा न फेकें, घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे को डस्टबिन में रखकर नगरपालिका के कचरा वाहन में प्रदाय करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

किसान स्लॉट की बुकिंग के आधार पर कर सकते हैं विक्रय

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

जिले में 53 उपार्जन केन्द्र के माध्यम से गेंहू उत्पादक कृषकों से उनकी उपज का क्रय समर्थन मूल्य पर 2015 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से इन केन्द्र पर एफ.ए.क्यू. मापदंड के आधार पर क्रय किया जायेगा। इस वर्ष जिले में गेंहू के कुल पंजीकृत कृषकों की संख्या 21110 है जिनका रकबा 31171 हेक्टेयर में गेंहू की फसल बोयी गयी है। कृषकों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिए अपने समीपस्थ उपार्जन केन्द्र पर स्लॉट की बुकिंग के आधार पर विक्रय करने की व्यवस्था की गई है। कृषक बंधुओं से आग्रह है कि गेंहू विक्रय हेतु स्वंय निर्धारित तिथि का स्लॉट बुकिंग मोबाईल, उपार्जन केन्द्र, कियोस्क, सीएससी केन्द्रों पर अवश्य करायें। उपार्जन केन्द्र गतवर्ष की भांति ही निर्धारित किये गये है केवल 2 नवीन केन्द्र धुतका एवं कन्हरगांव स्थापित किये गये हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कृषकों से अपील की है कि किसान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिये अपनी फसल को विक्रय करने के लिये स्लॉट बुकिंग कराकर एवं साफ-सुथरा एफ.ए.क्यू. मापदंड का ही तैयार कर उपार्जन केन्द्र पर विक्रय के लिए लाएं।

 

 

 

 

 

 

वैद्य आपके द्वारयोजनांतर्गत “Ayush Qure” app से घर बैठे पाएं चिकित्सा परामर्श

 

मंडला 5 अप्रैल 2022

आयुष अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य जन को आयुष स्वास्थ्य सेवा सहजता से घर पर ही सुलभ कराने के उद्देश्य से वैद्य आपके द्वारतीनों विधाओं आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा परामर्श प्रदान किया जाता है। आयुष चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सुविधा विकसित की गई है।

आयुष विभाग द्वारा शुरू की गई वैद्य आपके द्वारयोजना के जरिये घर बैठे निःशुल्क आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ से वीडियो कॉल द्वारा चिकित्सा परामर्श लिया जा सकता है। योजना में आयुष की तीनों विधाओं आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी का लाभ लिया जा सकता है। नागरिक एन्ड्रॉयड फोन में गूगल प्ले स्टोर से “AyushQure” ऐप डाउनलोड कर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। आयुष विभाग ने जन सामान्य को आयुष स्वास्थ्य सेवा सहजता से घर पर ही सुलभ कराने के उददेश्य से इस योजना को टेलीमेडिसिन ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराया है। आज के इस सूचना प्रौद्योगिकी के युग में चिकित्सा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग का समन्वय रूप टेलीमेडिसिन है। इसके अंतर्गत विशेष रूप से तैयार किये गये ऐप का रोगी तथा चिकित्सक दोनों उपयोग कर सकेंगे। चिकित्सक द्वारा बताए गए आवश्यकता होने पर विभिन्न जाँचों को कराकर अपलोड भी कर सकेंगे। इसके आधार पर चिकित्सक परामर्श दे सकेंगे।

 

Related posts

उद्यानिकी कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण हेतु 24 कृषकों का दल रवाना उद्यानिकी फसलों की आधुनिक तकनीक समझने कृषि विज्ञान केन्द्रों का करेगा भ्रमण  

Reva India News

गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही प्रधानमंत्री आवास योजना – देवसिंह सैयाम हितलाभ वितरण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने नवीन रोलर स्केटिंग रिंग निर्माण का लोकार्पण किया  

Reva India News

Leave a Comment