Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान: केहरपुर तालाब में श्रमदान कर ग्रामीणों ने दिया जल संरक्षण का संदेश ग्रामवासियों ने ली जल बचाने की शपथ

मंडला, 22 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत केहरपुर में ‘जल स्रोत सेवा समागम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से ग्राम के तालाब में ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की और जल संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने कहा कि ‘जल ही जीवन है’ क्योंकि पानी के बिना पृथ्वी पर जीवन असंभव है। यह न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि कृषि, उद्योग और पारिस्थितिक संतुलन के लिए अनिवार्य है। पृथ्वी का 70% हिस्सा जल से ढका है, लेकिन पीने योग्य पानी बहुत कम है, इसलिए इसका संरक्षण और प्रदूषण रोकना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली।

इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सतवंत सिंह उलारी, सुनील कुमार कार्तिकेय, हेमलता मरावी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, सीएमसी एलडीपी के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, धूमधाम से मनाया गया सुशासन दिवस

Reva India News

एसडीएम ने पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान एवं गौशाला का किया निरीक्षण

Reva India News

दुग्ध समृद्धि अभियान में कलेक्टर की पहल पशुपालकों से किया सीधे संवाद

Reva India News

Leave a Comment