Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुपोषण के खिलाफ जमीनी पहल खैरीमाल में घर-घर की जा रही निगरानी

मंडला, 22 अप्रैल 2026

जिले में कुपोषण के उन्मूलन के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगांव द्वारा मैदानी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री अनूप कुमार नामदेव ने आंगनवाड़ी केंद्र खैरीमाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में ‘सेम’ श्रेणी में दर्ज एक कुपोषित बालक के परिवार से गृह भेंट कर उसकी स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया।

बताया गया कि बालक को इसी माह पोषण पुनर्वास केंद्र मंडला में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। इस अवसर पर श्री नामदेव ने बालक की माता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को बच्चे के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक को निर्देशित किया कि संबंधित बालक की स्वास्थ्य एवं पोषण स्थिति की साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि कुपोषण से पूर्णतः मुक्ति दिलाई जा सके।

प्रशासन की इस सक्रिय पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में कुपोषण के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ रही है और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद मजबूत हो रही है।

Related posts

विविध नवाचारों से जिले के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनायें – हर्षिका सिंह डाइट की संस्थान विकास समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

सेंट-आरसेटी में महिलाओं को दिया गया 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण

Reva India News

नैनपुर में वाहनों की सघन जांच: 26 हजार का जुर्माना

Reva India News

Leave a Comment