Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*विशेष हेलमेट अभियान, ऑपरेशन मुस्कान, NDPS एवं लंबित अपराधों की समीक्षा हेतु मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित*

आज दिनांक *30/04/2026* को *पुलिस कंट्रोल रूम मंडला* में *मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित* की गई।

 

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा द्वारा जिले के *लंबित महिला एवं पुरुष मर्ग प्रकरणों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के लंबित राहत प्रकरणों, गंभीर अपराधों, लंबित चालान, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा* की गई।

सभी *थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित अपराधों का त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित* किया जाए।

 

*विशेष अभियानों की समीक्षा*

बैठक में दिनांक *26/04/2026 से संचालित विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान की समीक्षा करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु लगातार वाहन चेकिंग, यातायात जागरूकता एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही* के निर्देश दिए गए। पेट्रोल पंपों पर *बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने संबंधी निर्देशों* का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु कहा गया।

साथ ही *ऑपरेशन मुस्कान अभियान अंतर्गत दस्तयाब किए गए बालक-बालिकाओं की समीक्षा* की गई। स्थानीय सूचना तंत्र, तकनीकी सहायता,अन्य प्रयासों के माध्यम से गुम बालक-बालिकाओं की सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

 

*NDPS, साइबर अपराध एवं पुलिसिंग पर विशेष फोकस*

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा *NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई, महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशील विवेचना, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।*

 

यातायात जागरूकता के अंतर्गत *PM राहत, ‘राहवीर’ योजना एवं कैशलेस इलाज योजना* के प्रभावी प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। *माइक्रोबीट अधिकारियों को निर्धारित निर्देशों का अनिवार्य पालन सुनिश्चित* करने के निर्देश दिए गए।

सभी थाना/चौकी प्रभारियों को क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों एवं सरकारी संस्थानों में CCTV कैमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, डायल-112 की प्रभावी उपलब्धता बनाए रखने, CCTNS में समयबद्ध जानकारी फीड करने, नियमित गश्त, वाहन चेकिंग, निगरानी बदमाशों पर सतत कार्रवाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

बैठक में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा, एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी, एसडीओपी नैनपुर श्री मनीष राज, एसडीओपी निवास श्री पी.एस. वालरे, सभी थाना/चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

एलपीजी सहित अन्य ईंधन के परिवहन, भंडारण और वितरण पर फोकस मुख्य सचिव श्री जैन ने कलेक्टर्स के साथ की वी.सी.

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जुलाई 2023

Reva India News

रेलवे के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुई चर्चा

Reva India News

Leave a Comment