Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा सेवा समागम के तहत नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान आयोजित

मंडला, 1 मई 2026

सेक्टर मानिकसरा क्रमांक 04, विकासखंड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम तिन्सई में आज रेवा सेवा समागम के तहत माँ नर्मदा के तट पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री शिव कुमार वरकडे, सचिव श्री राजेन्द्र वरकडे एवं ग्राम की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। नवांकुर संस्था प्रतिभा विकास सेवा समिति के सहयोग से नर्मदा के ऊपरी भाग में साफ-सफाई की गई।

इस दौरान श्री हरिलाल परते द्वारा मां नर्मदा के महत्व, स्वच्छता एवं संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आगामी तिथि में नर्मदा तट पर आरती एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्मदा नदी की स्वच्छता बनाए रखना तथा ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Related posts

जल संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण करें – डॉ. सिडाना समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

रोजगार मेला नगरपालिका टाऊनहॉल में आज

Reva India News

माह दिसम्बर में अवैध उत्खनन के 9 प्रकरण दर्ज

Reva India News

Leave a Comment