Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में “रेवा सेवा समागम” के तहत स्वच्छता एवं नदी अनुभूति कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 2 मई 2026

नर्मदा संगम घाट पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर “रेवा सेवा समागम” के अंतर्गत स्वच्छता एवं नर्मदा अनुभूति कार्यक्रम संपन्न हुआ। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड एवं जिला मंडला के तत्वावधान में प्रवाहनि समिति तथा आदिवासी बैगा शिक्षा समिति के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी व विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने घाट की साफ-सफाई की, सामूहिक नर्मदाष्टक पाठ व माँ नर्मदा की आरती की गई।

कार्यक्रम में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को नर्मदा तट की स्वच्छता बनाए रखने, जल प्रदूषण रोकने और सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। प्रदेश के 16 नर्मदा तटीय जिलों के 51 विकासखंडों में प्रत्येक पूर्णिमा पर “रेवा सेवा समागम” के तहत स्वच्छता अभियान, पूजन व जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जाएंगी। आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं सांस्कृतिक चेतना का उदाहरण बना, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने मां नर्मदा के संरक्षण का संकल्प लिया।

 

 

Related posts

कलेक्टर ने किया नगर परिषद बिछिया के वार्ड उपचुनाव के पोलिंग बूथ का निरीक्षण

Reva India News

16 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, अधिकारियों को समय पर उत्तर तैयार करने के निर्देश

Reva India News

मंत्री श्रीमती उइके एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने सिद्ध बाबा टेकरी पहाड़ी पर वृक्षारोपण किया

Reva India News

Leave a Comment