Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्वान में ट्यूमर की सफल सर्जरी, 1.44 किलो का ट्यूमर निकाला गया

मंडला, 6 मई 2026

पशु पालन एवं डेयरी विभाग मंडला द्वारा एक उल्लेखनीय चिकित्सीय उपलब्धि हासिल की गई है। 6 मई को श्वान के शरीर में मौजूद ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर उसे सुरक्षित निकाल लिया गया।

यह सर्जरी उप संचालक डॉ. यू.एस. तिवारी के मार्गदर्शन में सर्जिकल टीम के प्रभारी डॉ. सुमित पटेल, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं डॉ. श्रुति गौर और डॉ. ललित चौरसिया द्वारा की गई। ऑपरेशन के दौरान लगभग 1.440 किलोग्राम वजन का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया।

जानकारी के अनुसार श्वान के मालिक श्री आदित्य सिंह ठाकुर (मंडला) हैं। श्वान की आयु लगभग 8 वर्ष है और यह ट्यूमर पिछले करीब 3 वर्षों से विकसित हो रहा था। इस सफल सर्जरी से विभाग की कार्यकुशलता और पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता का परिचय मिलता है।

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया फसल बीमा की राशि का भुगतान मण्डला जिले के किसानों को 5 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित

Reva India News

माध्यमिक शिक्षक निलंबित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment