Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषक कल्याण वर्ष 2026: किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

मंडला, 6 मई 2026

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बर्रई में किसान संगोष्ठी (कृषक स्थली भ्रमण) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ई-विकास प्रणाली, नरवाई प्रबंधन, विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा खरीफ वर्ष 2026 की तैयारियों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।

कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों से संवाद करते हुए उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ए.के. नागेश ने योजनाओं की जानकारी दी, वहीं श्री देवेंद्र परासर ने खरीफ फसल की तैयारियों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इसके साथ ही विकासखंड घुघरी के ग्राम किसली में भी कृषक संगोष्ठी आयोजित कर किसानों से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ विकास अधिकारी श्री एके भलावी एवं एईओ श्री नवीन झारिया ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

Related posts

शासकीय महाविद्यालय नारायणगंज में प्र्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई

Reva India News

मंडला में आरोह-2026 बना बच्चों के सपनों का उत्सव, लगभग 2000 खिलाड़ी ले रहे 20 खेलों का प्रशिक्षण मस्ती की पाठशाला में एरोबिक्स-फन गेम्स से झूमे बच्चे, अभिभावकों ने भी की जमकर भागीदारी

Reva India News

हाईस्कूल बिंझिया में मनाया गया पृथ्वी दिवस

Reva India News

Leave a Comment