Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी तट पर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश

मंडला, 4 मई 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला मंडला के निर्देशन में ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत ग्राम बिझौली सेक्टर क्रमांक-1 में माँ विंध्यवासिनी मंदिर के समीप नगरार नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाताओं एवं छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जल संरक्षण और नदी स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड निवास के विकासखंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन द्वारा किया गया। अभियान के तहत नदी तट एवं जलग्रहण क्षेत्र के आसपास सफाई कर लोगों को नदियों को स्वच्छ बनाए रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर परामर्शदाता मनोज कुमार तिवारी, देवेंद्र सिंह वरकड़े, जयप्रकाश झरिया, उत्तम सिंह परस्ते, मालती मरावी (मुख्यमंत्री इंटर्नशिप प्रोग्राम), एमएसडब्ल्यू छात्र गोलू सिंह कुलस्ते, अमन झरिया, मां विंध्यवासिनी मंदिर के पुजारी बाबा अनिल पटेल, देवेंद्र झरिया, रामूलाल रैदास, मनीष सिंगरौरे सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की सहभागिता रही। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल ही जीवन है, इसलिए जल स्त्रोतों का संरक्षण एवं स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related posts

जल संचय अभियान के अंतर्गत बैठक का आयोजन

Reva India News

मंडला पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की

Reva India News

Leave a Comment