Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों को नोटिस

मंडला, 19 मई 2026

मंडला जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जिला परिवहन अधिकारी मंडला द्वारा केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन में थाना यातायात मंडला से प्राप्त 25 ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को 3 माह के लिए लाइसेंस निलंबन संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं।

इन मामलों में बिना हेलमेट वाहन चलाने के 18 प्रकरण, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने के 3 प्रकरण, ओवरस्पीड का 1 प्रकरण तथा अन्य 3 प्रकरण शामिल हैं। इसके अलावा 9 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 3 माह के लिए निलंबित भी किए गए हैं। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 4 प्रकरण, ओवरस्पीड का 1 प्रकरण, बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने का 1 प्रकरण तथा अन्य 3 प्रकरण शामिल हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की है।

Related posts

अपर कलेक्टर ने देर रात तक किया डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण

Reva India News

सहायक संचालक श्री राहुल वासनिक ने जनसंपर्क कार्यालय में किया झंडावंदन

Reva India News

जल संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है – कलेक्टर बिछिया के ग्राम भौंदा में जल चौपाल का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment