Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा बेसिन में मानसून 2026 की बाढ़ प्रबंधन तैयारियों को लेकर अंतर्राज्यीय बैठक 20 मई को

मंडला, 19 मई 2026

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय जल आयोग एवं नर्मदा बेसिन संगठन द्वारा मानसून-2026 के दौरान संभावित बाढ़ प्रबंधन एवं तैयारियों को लेकर अंतर्राज्यीय प्री-मानसून बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 20 मई को प्रातः 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न होगी।

बैठक नर्मदा बेसिन के लिए बाढ़ प्रबंधन और मॉनसून 2026 की तैयारियाँ विषय पर आयोजित की जा रही है। इसमें नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, जल संसाधन विभाग, भारतीय मौसम विभाग, नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण, सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड, माही एवं ताप्ती बेसिन संगठन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

कलेक्टर कार्यालय मंडला द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले के संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी के साथ शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक का आयोजन मुख्य अभियंता, नर्मदा बेसिन संगठन, केंद्रीय जल आयोग भोपाल की अध्यक्षता में किया जाएगा। बैठक के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक एवं अन्य जानकारी संबंधित अधिकारियों को पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।

Related posts

माध्यमिक शिक्षक निलंबित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 फरवरी 2026

Reva India News

मार्ककॉपी तैयार करने तथा ईव्हीएम कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण आज

Reva India News

Leave a Comment