Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए चलाएं विशेष अभियान: कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 13 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कुपोषण उन्मूलन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा  करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री धोटे ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत सभी हितग्राहियों का नियमित फॉलोअप करें। साथ ही जिले में गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

कलेक्टर श्री धोटे ने बालिकाओं के वेरिफिकेशन और स्कैनिंग कराने के निर्देश दिए। स्कैनिंग के पश्चात संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपकर लगातार फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा गया। आयुष विभाग को निर्देशित किया कि कुपोषित बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन दवा पिलाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही बच्चों को प्रति 6 माह के अंतराल में एल्बेंडाजोल की दवा खिलाएं और इस संबंध में लोगों को जागरूक भी करें।

बैठक में गर्भवती माताओं के खान-पान और पोषण के प्रति उन्हें जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, डीपीसी श्री कुलदीप कठल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर व एसपी ने किया विस्तृत निरीक्षण

Reva India News

संपत्ति विरूपण अधिनियम के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – डॉ. सिडाना

Reva India News

घरों से संकलित करें पेयजल के नमूने- कलेक्टर घर-घर जाकर सुनी पेयजल की समस्या कलेक्टर ने किया नगर के डॉ. अम्बेडकर वार्ड का दौरा

Reva India News

Leave a Comment