Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 29 मई को होगी कलेक्टर-कमिश्नर समीक्षा बैठक

मंडला, 21 मई 2026

भोपाल में 29 मई 2026 को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कलेक्टर-कमिश्नर एवं कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार बैठक मंत्रालय स्थित मुख्य सचिव प्रतिक्षा कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से तथा अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।

बैठक में कृषि, रोजगार, नगरीय विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था, पेयजल, पशुपालन तथा जल गंगा संवर्धन अभियान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही वन अधिकार पट्टा, साइबर धोखाधड़ी जागरूकता, गेहूं उपार्जन, मानसून तैयारी, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यटकों की सुरक्षा, खाद्य पदार्थों में मिलावट तथा अवैध उत्खनन जैसे नए विषय भी एजेंडे में शामिल किए गए हैं।

Related posts

स्थानीय पौष्टिक आहार से स्वास्थ्य सुधार का दिया संदेश

Reva India News

विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Reva India News

28 एवं 29 जनवरी को शा.उच्च.माध्य.वि. सलवाह में जन जागरुकता कार्यक्रम होगा

Reva India News

Leave a Comment