Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 एवं 29 जनवरी को शा.उच्च.माध्य.वि. सलवाह में जन जागरुकता कार्यक्रम होगा

मंडला 27 जनवरी 2025

क्षेत्रीय संचार अधिकारी केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय मंडला ने बताया कि जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं स्थानीय सहयोग से आगामी 28 एवं 29 जनवरी 2025 (दिन मंगलवार एवं बुधवार) को शा.उच्च.माध्यमिक विद्यालय सलवाह, विकासखण्ड घुघरी, जिला मण्डला में स्वच्छता, मतदाता एवं गणतंत्र दिवस आदि विषयों पर दो दिवसीय जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 28 जनवरी 2025 (दिन मंगलवार) को स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली, पोस्टर पेंटिग प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। 29 जनवरी 2025 (दिन बुधवार) को सुबह 11:30 बजे से जन जागरूकता रैली का आयोजन तत्पश्चात दोपहर 12:30 बजे से विद्यालय प्रांगण में उक्त विषयों पर मंचीय कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधारोपण किया जाएगा।

Related posts

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए  

Reva India News

मंडला में “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” का आयोजन 2 मई को

Reva India News

जिले में अब तक 1186.2 मिमी वर्षा  

Reva India News

Leave a Comment