Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नायब तहसीलदार ने किया हिरदेनगर गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण

मंडला, 12 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार जिले में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नायब तहसीलदार श्री राम सिंह उलाड़ी ने हिरदेनगर स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री उलाड़ी ने केंद्र पर किसानों के लिए की गई बुनियादी व्यवस्थाओं की पड़ताल की। उन्होंने उपज की तौल प्रक्रिया और गुणवत्ता मानक की जांच की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र पर किसानों के लिए पेयजल और छाया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केंद्र पर पंजीयन, बारदाना उपलब्धता और परिवहन की स्थिति का मिलान भी किया। नायब तहसीलदार श्री उलाड़ी ने निरीक्षण के दौरान केंद्र पर उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का मंडला आगमन 12 को

Reva India News

कछवाहा समाज ने दिया महा आरती के आयोजन के लिए 21 हजार रुपए का सहयोग  

Reva India News

अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment