Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का खिन्हा रैयत हेलीपैड पर आगमन, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

मंडला, 7 मई 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंडला जिले के निवास क्षेत्र अंतर्गत खिन्हा रैयत हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे भी पहुंचे थे।

हेलीपैड पर स्वागत उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाहन द्वारा ग्राम जेवरा में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री ज्योति कुलस्ते के वैवाहिक समारोह के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, श्री जयदत्त झा, संभाग आयुक्त श्री धनंजय सिंह, आईजी श्री विनीत जैन, कलेक्टर मंडला श्री राहुल नामदेव धोटे, एसपी श्री राजेश रघुवंशी, एडीएम श्री राजेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में मिले 16 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

नर्मदा किनारे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के खिलाफ दबिश, 15.34 बल्क लीटर मदिरा जब्त

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ तेज, 21 जून तक जिलेभर में होंगे योग कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment