Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं के समाधान के लिए 27 मई को समस्या निवारण शिविर

मंडला, 26 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए 27 मई को प्रातः 10 बजे से पीएमश्री शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डला में समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनुपस्थित रहने वाले संबंधित प्राचार्यों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

शिविर के माध्यम से विभागीय योजनाओं के संचालन, क्रियान्वयन एवं विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं के त्वरित समाधान पर चर्चा की जाएगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Related posts

उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस का अल्प प्रवास पर मंडला आगमन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं कलेक्टर ने किया स्वागत

Reva India News

कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था से संबंधित बैठक

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी तट पर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश

Reva India News

Leave a Comment