Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला में गूंजे नशामुक्ति के संदेश, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली रैली

मंडला, 31 मई 2026

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जनजागरूकता रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ योजना भवन मण्डला से मुख्य अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा नशामुक्ति के नारों के साथ किया गया। इसके पश्चात रैली लालीपुर चौराहा, चिलमन चौक होते हुए नगरपालिका परिषद मण्डला पहुंची। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियाँ एवं बैनर लेकर तंबाकू छोड़ो दृढ़निश्चय, जीवन जोड़ो, नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत तथा स्वास्थ्य है अनमोल धन जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।

कार्यक्रम स्थल पर कलाकार श्री संजय तेकाम द्वारा नशामुक्ति अभियान पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। वहीं गायत्री परिवार के संजय सिंगौर, ब्रह्माकुमारी संस्था की लक्ष्मी बहन तथा समाजसेवी सरिता अग्निहोत्री ने तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, पारिवारिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, गांजा, भांग, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

Related posts

*केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया आँगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन*

Reva India News

जनसुनवाई में शशि बाई को मिला 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक

Reva India News

बिछिया में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में विधायक नारायण सिंह पट्टा हुए शामिल  

Reva India News

Leave a Comment