Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर

मंडला, 9 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक जिले में विशेष जनकल्याण अभियान संचालित किया जाएगा। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अभियान के तहत 12 जून से 18 जून तक जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।

शिविरों में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र व्यक्तियों का पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण किया जाएगा। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (आईएचएचएल) से संबंधित आवेदनों का भी निराकरण किया जाएगा।

अभियान के दौरान सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों, राजस्व मामलों एवं अन्य जन शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर रहेगा। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन, पंजीयन एवं सेवा वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

जिला प्रशासन द्वारा शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही लाभ वितरण, सफलता की कहानियों के प्रस्तुतीकरण तथा जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 16 अगस्त 2022

Reva India News

मुख्यमंत्री द्वारा ’एक बगिया माँ के नाम’ परियोजना का शुभारंभ 15 अगस्त को होगा कृषि सखियों को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 मई 2023

Reva India News

Leave a Comment