Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा अंतर्गत नेहरू पार्क में हुआ पौधारोपण

मंडला, 11 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा (5 जून से 21 जून) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा गुरुवार को नेहरू पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा हरित आवरण को सुदृढ़ करना रहा।

इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, सब इंजीनियर रुखसार अली एवं प्रीति घरते, सिटी मिशन मैनेजर श्री महेंद्र सिंह सनोडिया, मुबिन अहमद एवं पूजा यादव, सुपरवाइजर रितिक साहू, पीडीएमसी से मनीष पांडेय तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर भी चर्चा की गई। उपस्थितजनों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के दौरान विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।

Related posts

दिव्यांगों के लिए सहारा बन रही जनसुनवाई तत्काल व्हीलचेयर पाकर किरण बैरागी ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 26 फरवरी 2023

Reva India News

मंडला पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment