Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत ग्राम गोंझी पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, पशुपालकों से किया संवाद

मंडला, 17 जुलाई 2026

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. यू.एस. तिवारी द्वारा गुरुवार को ग्राम गोंझी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने पशुपालकों से संवाद करते हुए डेयरी विकास एवं पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने पशुपालकों को उन्नत नस्ल सुधार, संतुलित पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, सेक्स्ड सॉर्टेड सीमेन तकनीक, नियमित टीकाकरण, आधुनिक नवाचारों के उपयोग तथा पशुपालन से आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन अपनाने एवं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

भ्रमण के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुमित पटेल एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी कु. परिता जैन भी उपस्थित रहीं। अधिकारियों ने पशुपालकों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। अभियान का उद्देश्य पशुपालकों को नवीन तकनीकों से जोड़कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Related posts

माह अक्टूबर 2025 में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारण के 13 प्रकरण दर्ज किये गये 

Reva India News

जिले में अब तक 972.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

सप्ताहांत में मुख्यालय न छोड़े अधिकारी – सोमेश मिश्रा जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment