Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल और पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने किया विज्ञान प्रदर्शनी अवलोकन

मंडला, 17 जुलाई 2026

जिले के सांदीपनि विद्यालय परिसर सागर में आयोजित भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को प्रदेश के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों की जमकर सराहना की गई।

प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बच्चों के हुनर को बारीकी से देखा। मंत्रियों ने बच्चों से उनके मॉडलों के कार्य करने के सिद्धांत (वर्किंग प्रिंसिपल) को समझा और उनके रचनात्मक दृष्टिकोण की तारीफ की।

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देते हैं।

पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के ये नन्हे वैज्ञानिक कल देश के विकास में बड़ा योगदान देंगे। इसके बाद मंत्री द्वय ने सांसद के साथ विद्यालय में संचालित प्रोजेक्ट संकल्प की क्लास का भी अवलोकन किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर, सांदीपनि विद्यालय सागर, शासकीय हाई स्कूल बकोरी, उत्कृष्ट विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या परिसर चटुआमार, रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला और एकीकृत हाई स्कूल ग्वारी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट मॉडल पेश किये।

Related posts

राजीव गांधी पंचायती राज शिविर सम्पन्न

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वच्छता का संदेश दिया मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते ने उप स्वास्थ्य केंद्र और पं. जवाहरलाल नेहरू बालक माध्यमिक शाला महाराजपुर में झाड़ू लगाकर साफ सफाई की

Reva India News

आबकारी दल ने की छापामार कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment