Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

मंडला, 23 जुलाई 2026

जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। शासन के निर्देशों एवं कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के मार्गदर्शन में बुधवार 22 जुलाई 2026 को मंडला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर (क्रमांक एमपी 51 एए 5162) को खनिज विभाग की टीम ने जब्त किया।

प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना/चौकी प्रभारी, कोतवाली मंडला की सुपुर्दगी में दिया गया है। वाहन के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

स्मृति सुमन शिविर के माध्यम से अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर परिवार को सबल बनाया गया – पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जनजातीय कार्यविभाग, पॉलीटेक्निक कॉलेज, वन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए

Reva India News

रोजगार शिविर आज

Reva India News

धात्री और गर्भवती माताओं की दी गई स्वच्छता और पौष्टिक भोजन के बारे जानकारी

Reva India News

Leave a Comment