Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माहिष्मती घाट पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित

मंडला, 23 जुलाई 2026

कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. गायत्री आहाके के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय, मंडला द्वारा गुरुवार 23 जुलाई को माहिष्मती घाट पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में कुल 112 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया।

शिविर के दौरान चिकित्सकों ने वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों जैसे मलेरिया, डायरिया, सर्दी एवं जुकाम से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही आयुर्वेदीय आहार-विहार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श भी नागरिकों को प्रदान किए गए।

शिविर में डॉ. प्रियंका धुर्वे (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, एम.डी. स्वस्थवृत्त एवं योग) तथा डॉ. नागेंद्र कुमार सोनवानी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, एम.एस. नेत्र, कर्ण एवं गला रोग विशेषज्ञ) ने रोगियों का परीक्षण कर उपचार एवं परामर्श दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री विश्व दीपक चंद्रौल (औषधि संयोजक), श्री अशोक दास बैरागी एवं श्रीमती उर्मिला बैरागी सहित चिकित्सालय के स्टाफ ने सक्रिय सहयोग एवं समर्पित सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के माध्यम से नागरिकों को आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य संरक्षण और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

Related posts

दो दिन से प्रसव पीड़ा से परेशान गाय की सफल सिजेरियन सर्जरी

Reva India News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगरवानी के विद्यार्थियों ने किया मंडला इंडोर स्टेडियम का शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना संबंधी सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारी से बचें आवश्यक दस्तावेजों के साथ किये जा सकते हैं आवेदन

Reva India News

Leave a Comment