Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, मंडला, 29 जुलाई 2026

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का मासिक प्रशिक्षण संपन्न

 

मंडला, 29 जुलाई 2026

मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा मोहगांव में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की एक दिवसीय मासिक बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

विकासखंड समन्वयक सुशीला ठाकुर ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, सशक्त एवं प्रभावी बनाकर जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।

जिला समन्वयक सुशील बर्मन ने समितियों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए चुनौतियों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। विभागीय अधिकारियों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में समितियों की सक्रिय भूमिका पर बल दिया।

बैठक में अगस्त माह के लिए स्वैच्छिकता पर्व, हरियाली यात्रा, नवांकुर सखी कार्यक्रम, एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने सहित विभिन्न जनजागरूकता अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर एसआई यशवंत सोनवानी एवं एएसआई श्रीमती सुशीला देवी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। सामाजिक कार्यकर्ता रक्षा अग्रवाल, राजाराम चक्रवर्ती, मोहगांव अध्यक्ष देवराज कछवाहा, वरिष्ठ पत्रकार हीरा सिंह उईके, बलराम लखेरा तथा किशोर अग्रवाल ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को जागरूक करने का संकल्प लिया।

जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक 7 अगस्त को

 

मंडला, 29 जुलाई 2026

जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक अब 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, पूर्व में यह बैठक 31 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब बैठक का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम की अध्यक्षता में निर्धारित नई तिथि पर किया जाएगा। जिला पंचायत के सभी संबंधित सदस्यों एवं अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

 

Related posts

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आज कटरा में होगा आयोजित

Reva India News

1 फरवरी को नव निर्मित वेयर हाऊस में स्थानांतरित होंगी ई.व्ही.एम.

Reva India News

अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment