Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जागरूकता सत्र में महिलाओं को मिली योजनाओं और हेल्पलाइन की जानकारी

मंडला, 26 अगस्त 2026

मंडला जिले के मवई विकासखंड के पोषक ग्राम प्रेमनगर, ग्राम पंचायत भीमडोंगरी तथा आंगनवाड़ी केंद्र बंगोटिकरा, पोषक ग्राम मंगली, ग्राम पंचायत मनोरी में हब के अंतर्गत जागरूकता सत्र कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, महिला श्रमिकों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध छह प्रकार की सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही 181 राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं साइबर अपराध के लिए 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निराश्रित बच्चों के लिए संचालित सारथी चैंपियन, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के अंतर्गत संचालित आशा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली श्रीमती सुनीता सोनी को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

घुघरी विवाद पर नया मोड़ जबरन करवाई गई थी झूठी रिपोर्ट

Reva India News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गरैया और अरौली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

अंजनियां पुलिस की कार्यवाही,  अवैध रूप से लोहे की बका लेकर घूमता आरोपी गिरफ्तार

Reva India News

Leave a Comment