Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोतवाली थाने में पुलिसकर्मियों के हेलमेट उपयोग का सत्यापन

मंडला, 9 सितम्बर 2026

पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशानुसार जिले में 3 से 13 सितंबर तक सघन हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों के साथ शासकीय कर्मचारियों द्वारा भी यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसी क्रम में एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा ने थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 20 कर्मचारी उपस्थित मिले। इनमें दो कर्मचारी कार से आए थे, जबकि शेष 18 पुलिसकर्मियों के हेलमेट का भौतिक सत्यापन किया गया। सभी पुलिसकर्मी हेलमेट का उपयोग करते हुए पाए गए। एसडीओपी ने सभी को भविष्य में भी यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। वहीं अभियान के तहत पुलिस लाइन गेट पर यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग की गई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए गए 6 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

Related posts

संख्या नहीं, समाधान की गुणवत्ता पर ध्यान दें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

3 वाहनों का अनुबंध 30 मई तक आमंत्रित

Reva India News

बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा समर कैम्प – संपतिया उइके नमामि नर्मदे महा आरती ट्रस्ट द्वारा 15 दिवसीय कैम्प प्रारंभ

Reva India News

Leave a Comment