Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

मंडला, 10 सितम्बर 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला द्वारा 12 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से जिला न्यायालय परिसर मंडला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालतें लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान का माध्यम रही हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। लोक अदालत में समझौते योग्य लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन मामलों को भी समाधान के लिए प्रस्तुत किया जा सकता है।

Related posts

जनसुनवाई में श्री उलास मरकाम की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

स्वच्छ प्रतिष्ठान प्रतियोगिता संपन्न  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 22 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment