Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस 18 सितंबर को मनाया जाएगा

मंडला, 16 सितम्बर 2026

महानायक राजा शंकरशाह-रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस 18 सितंबर 2026 को शासकीय स्तर पर मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा जारी आदेश के अनुसार बलिदान दिवस का आयोजन प्रातः किला वार्ड, मंडला में किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, मंडला को नोडल अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मंडला को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर श्री धोटे ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं बड़ा बैनर-प्लेक्स की व्यवस्था करने के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

ग्रीष्म ऋतु के मौसम में धूप की तपन लू से रहें सावधान

Reva India News

वृद्धावस्था स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5 सितंबर को होगा

Reva India News

कक्षा 6वी, 7वी, 8वी एवं 9वी में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 जनवरी तक

Reva India News

Leave a Comment