Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने छात्रावास की बालिकाओं से बंधवाई राखियाँ

मंडला 16 अगस्त 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आज प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास नैनपुर, आदिवासी कन्या छात्रावास नैनपुर, सीनियर आदिवासी उत्कृष्ट कन्या छात्रावास बिछिया एवं कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बिछिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए राखियां बंधवाई। श्री मिश्रा ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाते हुए उपहार प्रदान किए।

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने छात्राओं से आत्मीय चर्चा करते हुए उन्हें सफलता प्राप्त करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि अभी से ही लक्ष्य का निर्धारण करें तथा उसे प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध रूप से प्रयास करें। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। मोबाईल तथा टीव्ही का सीमित उपयोग करते हुए अपने अध्ययन पर फोकस करें। इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से छात्रावासों में प्रदाय की जाने वाली सुविधाआंे के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसडीएम बिछिया हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम नैनपुर सोनल सिडाम, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग एलएस जगेत सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

सप्ताहांत में मुख्यालय न छोड़े अधिकारी – सोमेश मिश्रा जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जनहित में नवीन प्रौद्योगिकी का सदुपयोग हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

आईएफएमआईएस का प्रथम दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment