मंडला, 19 सितम्बर 2026
कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में स्थानीय निर्वाचन हेतु ईव्हीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन रविवार को किया गया। पंचायत उप-निर्वाचन के लिए कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई। रेंडमाइजेशन के पश्चात मशीनों को संबंधित विकासखंडों के लिए आवंटित किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ईवीएम प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

