Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित

मंडला, 21 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत शासकीय हाई स्कूल बिंझिया में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रंगों और चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों में स्वच्छ, शिक्षित, विकसित, आत्मनिर्भर एवं पर्यावरण-संरक्षित भारत की परिकल्पना को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related posts

22 को सितंबर को निवास में आयोजित होगा रोजगार मेले  

Reva India News

किले वाले बाबा का उर्स संपन्न

Reva India News

आकांक्षा हाट-मेला का शुभारंभ आज

Reva India News

Leave a Comment