मंडला, 21 सितम्बर 2026
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर परिषद बम्हनी बंजर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 21 सितंबर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (एसएलआरएम सेंटर), वार्ड क्रमांक 4, हारदहा मोहल्ला, बम्हनी में आयोजित हुआ।
अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छता ही सेवा 2026” एवं “एक पेड़ माँ के नाम” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। नगर परिषद द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
