Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*चार साल से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को हिरदेनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी* के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी हिरदेनगर (थाना महाराजपुर) पुलिस को चार वर्ष से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

चौकी हिरदेनगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 295/22, धारा 25(B) आर्म्स एक्ट के प्रकरण में पिछले करीब 4 वर्षों से फरार स्थायी गिरफ्तारी वारंटी *छगन प्रसाद उर्फ सरोज मरकाम, उम्र 36 वर्ष निवासी लुटिया* को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

*पुलिस भूमिका*~

चौकी प्रभारी हिरदेनगर उप निरीक्षक हरछठ ठाकुर, प्रआर अशोक, आर. 122 अमित भारतीया, आनंद गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से एनएच-30 से कन्हारी कला तक आवागमन आसान हुआ

Reva India News

कलेक्टर ने की रोजगार एवं स्वरोजगार मेलों की प्रगति की समीक्षा

Reva India News

केहरपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत तलाब में किया श्रमदान ग्राम चौपाल के माध्यम से दिया गया जल संरक्षण का संदेश  

Reva India News

Leave a Comment