Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया मुख्य समाचार मण्डला 25 जून 2022

हर वर्ग के मतदाता ने उत्साह के साथ किया मतदान

 

मण्डला 25 जून 2022

            त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत प्रथम चरण का चुनाव मंडला जिले की मवई जनपद, बिछिया तथा नैनपुर जनपद में किया गया। प्रथम चरण के तहत 25 जून को हुए मतदान में शामिल सभी 568 मतदान केंद्रों में प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया गया। सभी मतदान केंद्रों में निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ हो गया था। लोकतंत्र के इस उत्सव में प्रत्येक वर्ग के मतदाता युवा, बुजुर्ग, महिलाएं तथा दिव्यांगजनों ने उत्साह के साथ अपने घरों से निकलकर अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में वोट डाला। मतदान के दौरान पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

 

 

 

 

 

 

प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों में वोटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण

 

मण्डला 25 जून 2022

            राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंडला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री मदनलाल कौरव ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान का बिछिया, मवई और नैनपुर जनपद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही एवं अनुपस्थित रहने पर सचिव निलंबित

 

मण्डला 25 जून 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने कार्यालय रिटर्निंग ऑफीसर (पंचायत), जनपद पंचायत बिछिया के 25 जून 2022 के प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार श्री बालकुमार यादव, सचिव ग्राम पंचायत मोचा को निर्वाचन संबंधी कार्य हेतु बार-बार निर्देश देने के बाद निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही, अधोहस्ताक्षरकर्ता के ग्राम पंचायत में भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाये गये तथा मतदान केन्द्र में आवश्यक व्यवस्था नहीं पाई गई। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत श्री बालकुमार यादव, सचिव ग्राम पंचायत मोचा को सौंपे गये निर्वाचन संबंधी कार्यों का संपादन न करना कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही व उदासीनता का द्योतक होने के साथ-साथ उनकी स्वेच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है, उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि सचिव ग्राम पंचायत मोचा श्री बालकुमार यादव सचिवीय पद पर रहते हुए निर्वाचन कार्य के प्रति लापरवाही स्वेच्छाचारिता, उदासीनता, अनियमितता बरती गई है तथा निर्देशों की अवहेलना की गई है जो कि म.प्र. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम (एक)(दो)(तीन) का स्पष्ट उल्लंघन होना पाया जाता है, अतः प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत श्री बालकुमार यादव, सचिव, ग्राम पंचायत मोचा, जनपद पंचायत बिछिया जिला मण्डला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री यादव का मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिछिया निर्धारित किया जाता है। इन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता होगी।

 

 

 

 

 

 

 

मतदान केन्द्र मोचा में अनुपस्थित पटवारी को नोटिस

 

मण्डला 25 जून 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मोचा पटवारी रामकुमार तेकाम को मतदान केंद्र में अनुपस्थित पाए जाने पर 3 दिवस के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के अथवा कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संतोषजनक जबाव प्रस्तुत न होने की दशा में आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर माध्यमिक शिक्षक निलंबित

 

मण्डला 25 जून 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने रिर्टनिंग ऑफीसर नैनपुर के 25 जून 2022 के प्रतिवेदन के अनुसार श्रीमती संध्या पाण्डे सहायक अध्यापक माध्यमिक शिक्षक रैवाड़ा विकासखण्ड नैनपुर (मतदान केन्द्र क्रमांक 141) को निर्वाचन के अति महत्वपूर्ण दायित्वों का संपादन न करने, कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में संध्या पाण्डेय सहायक अध्यापक का मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नैनपुर नियत किया गया है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

 

मण्डला 25 जून 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने कार्यालय रिर्टनिंग ऑफीसर (पंचायत), जनपद पंचायत बिछिया के 25 जून 2022 के प्रतिवेदन के अनुसार श्री सिंधुवर्धा पटैल सचिव ग्राम पंचायत बुडला को निर्वाचन के अति महत्वपूर्ण दायित्वों का संपादन न करने तथा कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया निर्धारित किया गया है तथा इन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता होगी।

 

 

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 25 जून 2022

            जिले में इस वर्ष एक जून से 25 जून के दौरान 92.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 229.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 136.9 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जून को बिछिया में 10.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 25 जून को 1.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related posts

आनंद शिविर के लिए शासकीय सेवकों का पंजीयन कराएं

Reva India News

लेखा प्रशिक्षण परीक्षा फॉर्म 19 सितंबर तक जमा किए जाएंगे

Reva India News

केन्द्रीकृत वेतन प्रोसेसिंग संबंधी प्रशिक्षण 19 दिसंबर को 

Reva India News

Leave a Comment