Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से आत्मनिर्भर बने पीयूष अवधिया

मंडला, 28 सितम्बर 2026

स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नैनपुर निवासी पीयूष अवधिया ने अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए स्वरोजगार अपनाने का निर्णय लिया। मुख्य मार्ग पर स्थित अपने ही घर की खाली दुकान का उपयोग करते हुए उन्होंने व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाई।

उद्योग विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में पीयूष ने योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नैनपुर शाखा द्वारा उनका प्रकरण स्वीकृत कर 6 लाख का ऋण प्रदान किया गया। मार्जिन मनी जमा करने के पश्चात आवश्यक राशि प्राप्त कर उन्होंने सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय स्थापित किया।

आज पीयूष न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनकर संतोषजनक आय अर्जित कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को भी अपने संस्थान में रोजगार प्रदान किया है। इस सफलता से उनका पूरा परिवार प्रसन्न है। पीयूष अन्य युवाओं को भी शासकीय योजनाओं का लाभ उठाकर स्व-रोजगार से जुड़ने की प्रेरणा दे रहे हैं एवं इस जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री जी एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Related posts

बीजाडांडी में ’अ’ से अक्षर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

Reva India News

बच्चों को अध्ययन सामग्री देकर और केक काटकर युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन

Reva India News

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अभिसरण समिति की बैठक 11 को

Reva India News

Leave a Comment