Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान के तहत ’एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण

मंडला, 1 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार, कलेक्टर श्री राहुल धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड मंडला द्वारा रानी पार्क कटरा में पौधारोपण किया गया।

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधे लगाए। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री संतोष झारिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, वृक्षारोपण व सामाजिक कल्याण से जोड़ना है। कार्यक्रम में परामर्शदाता व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला 9 को

Reva India News

कलेक्टर ने की स्वस्थ, सुरक्षित और पर्यावरण हित में दीवाली मनाने की अपील

Reva India News

1 कोरोना मरीज हुआ डिस्चार्ज

Reva India News

Leave a Comment