Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*80 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या का 48 घण्टे में घुघरी पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार*

*घुघरी पुलिस की बड़ी सफलता — 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार*

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बिछिया श्री सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन में तथा *थाना प्रभारी घुघरी निरीक्षक प्रकाश चन्द्र सेन एवं चौकी प्रभारी सलवाह निरीक्षक हितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना घुघरी के अपराध क्रमांक 208/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दर्ज हत्या के प्रकरण का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार* किया गया है।

 

*घटना का विवरण–*

दिनांक 29.09.2026 को चौकी सलवाह, थाना घुघरी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैंसवाही निवासी सोहन सिंह सरौते (उम्र 80 वर्ष) की उनके घर के अंदर कमरे में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना घुघरी एवं चौकी सलवाह का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा तथा निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की गई। प्रार्थी रतन सिंह सरौते निवासी भैंसवाही की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*पुलिस कार्यवाही–*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित विवेचना प्रारंभ की। विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर *संदेही धौकल धुर्वे पिता बराती धुर्वे, उम्र 60 वर्ष, निवासी स्कूलटोला भैंसवाही, चौकी सलवाह, थाना घुघरी, जिला मंडला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।*

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, *आरोपी को संदेह था कि मृतक तंत्र-मंत्र एवं जादू-टोना करता है, जिसके कारण उसे लंबे समय से परेशानी हो रही थी।*

इसी संदेह और रंजिश के चलते आरोपी ने दिनांक 28.09.2026 की रात्रि को अपने घर से बका उठाया और मृतक के घर पहुंचकर धारदार हथियार से गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने हथियार एवं कपड़े नाले में धोए और अपने घर लौट गया।

*पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बका (आलाजरब) जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय मंडला में पेश किया जा रहा है।*

 

*गिरफ्तार आरोपी*

धौकल धुर्वे, पिता बराती धुर्वे, उम्र 60 वर्ष, निवासी स्कूलटोला भैंसवाही, चौकी सलवाह, थाना घुघरी, जिला मंडला (म.प्र.)।

 

*सराहनीय भूमिका*

प्रकरण के खुलासे में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र सेन, निरीक्षक हितेश शर्मा, सउनि अजय डेहरिया, सउनि ताराचंद बघेल, प्रधान आरक्षक जैनसिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक भारत सिंह परते, आरक्षक रजनीकांत तेकाम, आरक्षक उमेश यादव, आरक्षक दुर्गेश सिन्द्राम, सैनिक पवन सोनवानी एवं चालक आरक्षक धनेश मेरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

बीमा कंपनी के अधिकारी एवं अधिवक्तागणों के साथ बैठक संपन्न नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को

Reva India News

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर होंगे विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment