Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशुल्क उपचार से 3 वर्षीय तनुश्री को मिला नया जीवन, परिवार को उपचार खर्च की चिंता से मिली राहत

मंडला, 7 अक्टूबर 2026

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मंडला जिले के ग्राम घाघा निवासी 3 वर्षीय तनुश्री वंशकार, इस योजना से लाभान्वित होकर स्वस्थ हुईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि तनुश्री पिछले लगभग 7 दिनों से सर्दी एवं तेज बुखार से पीड़ित थीं। बीमारी के कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिससे परिजन चिंतित थे। परिजनों द्वारा तनुश्री को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंडला लाया गया।

जिला चिकित्सालय में तनुश्री का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उनके आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार किया गया। योजना के तहत आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से तनुश्री को समय पर उपचार मिला और उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ।

आर्थिक रूप से कठिन परिस्थितियों में आयुष्मान भारत योजना तनुश्री के परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी। योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा मिलने से परिवार को इलाज के खर्च की चिंता से राहत मिली।

उपचार के बाद तनुश्री अब स्वस्थ हैं और अपने परिवार के साथ हैं। तनुश्री की कहानी यह संदेश देती है कि आयुष्मान कार्ड जरूरतमंद परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच का महत्वपूर्ण माध्यम है।

Related posts

ऊर्जा से उजाला वृक्षों से जीवन अंतर्गत मंत्री श्रीमती उइके ने किया पौधरोपण चुटका पुर्नवास कॉलोनी परिसर में सांसद श्री कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम एवं कलेक्टर श्री मिश्रा ने भी रोपे पौधे

Reva India News

वीर शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह का बलिदान सदैव हमें राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करता रहेगा – मंत्री श्रीमती उइके पीएचई मंत्री श्रीमती उइके ग्राम डिठौरी एवं जारगी में बलिदान दिवस में हुई शामिल

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment