Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला के 9 विकासखंडों में 600 एआई मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण एआई कौशल से सशक्त होंगे शिक्षक, विद्यालय स्तर पर अन्य शिक्षकों को भी देंगे प्रशिक्षण

मंडला, 30 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडला जिले में एलिवेटेड फॉर एजुकेटर्स कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश, माइक्रोसॉफ्ट, पिरामल फाउंडेशन एवं डीपेडागोजिक्स के संयुक्त प्रयासों से संचालित इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 9 विकासखंडों में एक दिवसीय एआई मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के प्रथम चरण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के अंतर्गत मंडला, बिछिया, मवई, घुघरी, मोहगांव, निवास, बीजाडांडी, नारायणगंज एवं नैनपुर विकासखंड में हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों तथा प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों सहित कुल 600 एआई मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ये मास्टर ट्रेनर्स अब संकुल एवं विद्यालय स्तर पर अन्य शिक्षकों को भी एआई के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण राज्य स्तर पर प्रशिक्षित एआई मास्टर फैसिलिटेटर्स श्री राकेश यादव, श्री सत्येंद्र त्रिपाठी, श्री संतोष साहू, श्री दुर्गेश पटेल, श्री योगेंद्र पटेल, कु. मिनी तुमाली, श्री शैलेंद्र ठाकुर, श्री शिव प्रसाद साहू, श्री कवींद्र शाह कोकड़े, श्री रमन यादव, कु. स्तुति गहलोत, श्री सहवान खान, कु. ओमवती मशराम, श्री पुष्पेंद्र झरिया एवं श्री नंदकिशोर ठाकरे द्वारा प्रदान किया गया। पिरामल फाउंडेशन की जिला स्तरीय टीम से एआई एंबेसेडर श्री पंकज कुमार ठाकुर एवं करुणा फेलो उदिता ठाकुर ने प्रशिक्षण के दौरान मास्टर फैसिलिटेटर्स को सहयोग प्रदान किया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न उपयोगों एवं शैक्षणिक संसाधनों से परिचित कराना तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में तकनीक का प्रभावी उपयोग करने के लिए सक्षम बनाना है। एआई आधारित संसाधनों के माध्यम से शिक्षक पाठ्य सामग्री को अधिक रोचक, सरल एवं विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुरूप तैयार कर सकेंगे। इससे कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने में मदद मिलेगी।

Related posts

एसडीएम मंडला ने किया नल जल योजनाओं का निरीक्षण

Reva India News

स्मार्ट मीटर स्थापना के साथ उपभोक्ताओं को ‘स्मार्ट बिजली ऐप’ के उपयोग के प्रति किया जा रहा जागरूक

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 8 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment