Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हस्तशिल्प प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने सीखी विभिन्न शिल्प विधाएं तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का द्वितीय दिवस संपन्न

मंडला, 3 नवम्बर 2026

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय एवं हस्तशिल्प सेवा केंद्र भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में जगन्नाथ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, तिलक वार्ड मंडला में आयोजित तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन एवं जागरूकता कार्यक्रम का द्वितीय दिवस संपन्न हुआ। 2 से 4 नवंबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हस्तशिल्प की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

द्वितीय दिवस विद्यार्थियों को काष्ठ शिल्प, खजूर की पत्तियों से कलात्मक वस्तुएं बनाने, चित्रकला एवं बांस शिल्प का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं विभिन्न कलाकृतियां एवं उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं। हस्तशिल्प विशेषज्ञों ने उन्हें शिल्पकला की बारीकियों से अवगत कराते हुए तैयार कलाकृतियों में सुधार के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य कल्पना नामदेव, शैलेष जायसवाल, प्रवीण अग्रवाल, विपिन लखेरा, शिवम मिश्रा, दशरथ सिंह कुशराम एवं मोहिनी कुशराम सहित कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), भोपाल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र में हस्तशिल्प सेवा केंद्र भोपाल के नरेश कुमार (एलडीसी), गोंड पेंटिंग के मास्टर शिल्पी ब्रजेश कुमार (पाटनगढ़), रंजपुर पाती के मास्टर शिल्पी कनक खड़से (नैनपुर), काष्ठ शिल्प के मास्टर शिल्पी चन्दन विश्वकर्मा (इटारसी) एवं बांस शिल्प के मास्टर शिल्पी उमागणेश लोधी (मंडला) द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 4 नवंबर को होगा। समापन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा श्रेष्ठ कलाकृतियां बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related posts

कान्हा नेशनल पार्क गस्ती के दौरान मिला बाघ का शव

Reva India News

जिले में अब तक 861.6 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 959.6 मि.मी. बारिश दर्ज  

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के यशस्वी जीवन की कामना के साथ समर्पित की गई पंचचौकी महा आरती मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर की गई आतिशबाजी

Reva India News

Leave a Comment