Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिलाशहर और राज्य

वन नेशन-वन मार्केट की व्यवस्था से किसान होंगे आत्मनिर्भर, समर्थन मूल्य पर किसान अपनी उपज बेचने स्वतंत्र – इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते

किसान चौपाल कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके एवं विधायक श्री सैयाम भी हुए शामिल

 

मण्डला 16 अक्टूबर 2020

मलारा सहकारी समिति नादिया में किसान चौपाल कार्यक्रम में कृषि सुधार विधेयक पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कृषकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुये कृषि बिल के रूप में किसानों के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद रखी है। देश मे वन नेशन-वन मार्केट की व्यवस्था से किसान अपनी उपज को देश के किसी भी बाजार में बेचने स्वतंत्र होगा। समर्थन मूल्य की निरंतर बढ़ोतरी ओर समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज की खरीदी मंडी व खरीदी केंद्रों में पूरी क्षमता के साथ होती रहेगी। श्री कुलस्ते ने कहा कि सरकार हमेशा गांव के गरीब किसानों के हितों को ध्यान रख कर काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि और किसान पेंशन योजना के प्रकरण बनाने में विभाग तेज गति के साथ काम करे। कोई भी किसान इन योजनाओं से वंचित न रहे। चौपाल में राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उईके ने कहा कि कृषि विधेयक से आने वाले दिनों में केन्द्र सरकार के इस विधेयक और नीतियों से किसान निश्चित रूप से लाभान्वित होंगें। कृषि विधेयक देश की आजादी के बाद किसान हित में लिया गया सबसे बड़ा निर्णय है। किसानों से संवाद करते हुए विधायक श्री देवसिंह सैयाम ने कहा कि देश मे एक समय ऐसा भी था जब विदेशों से अनाज मंगाया जाता था लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने किसानों के हित मे क्रांतिकारी कदम उठाकर आनाज उत्पादन के क्षेत्र में हरित क्रांति लाने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने फिर एक बार किसानों के भविष्य की बेहतरी के लिए जमीन से जुड़े काम किया है जिसका किसान होने के नाते हम सभी स्वागत करते हैं। समाजसेवी श्री भीष्म द्विवेदी ने कहा कि कृषि बिल को गांव-गांव में किसानों द्वारा समर्थन किया जा रहा है। जिले का किसान कृषि बिल को कृषि क्रांति के रूप में देख रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, ग्रामीण क्षेत्रों के किसान एवं संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर ने 5 हजार 1 सौ रूपए का चैक देकर अंजली की आर्थिक सहायता की

Reva India News

कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

Reva India News

जिले में मिले 8 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment