Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

2020-21 के लिए प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना

मण्डला 23 नवम्बर 2020

वनमंडलाधिकारी पूर्व (सा.) वनमंडल मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश व्यापी द्वितीय गिद्ध गणना वर्ष 2018-19 सफलतापूर्वक सम्पन्न करायी गयी थी। वर्ष 2019 की ही भाँति वर्ष 2020-21 में भी प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना माह फरवरी 2021 में कराया जाना प्रस्तावित है। गिद्ध गणना दो चरणों में होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में गिद्धों के आवास स्थलों का चिन्हांकन होगा। द्वितीय चरण में गिद्धों की वास्तविक गणना पूरे प्रदेश में एक साथ एक ही दिन, शीत ऋतु (माह फरवरी) में आयोजित की जायेगी। गणना की वास्तविक तिथि से सभी को पृथक से अवगत कराया जायेगा।

वनमंडलाधिकारी ने बताया गिद्धों के आवास स्थलों का चिन्हांकन प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना के अंतर्गत पूर्व वर्ष की भॉति ही किया जाएगा। जिन स्थलों पर पूर्व से गिद्ध आवास स्थल पाये जाने की संभावना हो वहां पहले गिद्ध आवास स्थलों को तलाशा जाये। गिद्ध आवास स्थलों की जानकारी हेतु स्थानीय निवासियों, वन्यप्रेमी क्षेत्र में कार्यरत अन्य अशासकीय संगठन (एन.जी.ओ.) आदि से भी जानकारी ली जायें। वनमंडल स्तर पर संभावित स्थलों की सूची तैयार कर कर्मचारी एवं वन्यप्रेमी के दो-दो व्यक्तियों के दल को संभावित स्थल पर आवास की पुष्टि हेतु भेजा जाये। इस कार्य हेतु वॉलंेटियर के आवेदन भी प्राप्त किये जा रहे है। वॉलेटियर के संबंध में विस्तार से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में अवगत कराया जाएगा। आवास स्थलों की पुष्टि उपरांत इस हेतु बनाये गये गूगल फार्म लिंक (https://forms.gle/nBNWOYM8FycNuQLg9) में जानकारी भरकर प्रेषित की जाये।

Related posts

सीएमएमएस पोर्टल एवं एचएलबीसी वेब मैपिंग एप्लीकेशन का दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

Reva India News

बिछिया अनुविभाग में 1 सप्ताह में पूरा करें स्वामित्व योजना का कार्य – हर्षिका सिंह

Reva India News

अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही जारी  

Reva India News

Leave a Comment