Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोक सेवा केन्द्रों से बनाए जा रहे आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड

मण्डला 25 नवम्बर 2020

प्रभारी अधिकारी लोक सेवा प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मण्डला जिले में संचालित 9 लोक सेवा केन्द्रों से आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड जारी किया जा रहा है। योजना में पात्रता हेतु आवेदक को खाद्य सुरक्षा पर्ची धारक, असंगठित क्षेत्र के मजदूर परिवार से, संबल कार्ड धारक हो एवं सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 में चिन्हित वंचित श्रेणी के ग्रामीण परिवार का सदस्य होना चाहिए। योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थी अपना आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड प्राप्त करने के लिए नजदीकी लोक सेवा केन्द्र में सेवा शुल्क 30 रूपये देकर प्राप्त कर सकता है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्रत्येक चिन्हित परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ की सुविधा प्राप्त होगी। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त 9 लोक सेवा केन्द्र मण्डला, बिछिया, नैनपुर, निवास, नारायणगंज, बीजाडांडी, मवई, मोहगांव एवं घुघरी से आयुष्मान भारत लाभार्थी कार्ड जारी करने की सेवा निरंतर जारी है।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन वन स्टॉप सेंटर मण्डला में किया गया

Reva India News

वृद्धाश्रम रपटा घाट और वन स्टॉप सेंटर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Reva India News

खुद को पुलिसकर्मी बताकर अवैध वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 नग पशु जप्त टाटरी चौकी पुलिस ने की कार्रवाई

Reva India News

Leave a Comment