Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पशु-पक्षियों को सर्दी से बचाने एवं उनकी सुरक्षा संबंधी एडवाईजरी

मण्डला 22 जनवरी 2021

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्दी के मौसम में पशु एवं पक्षियों का सर्दी से बचाव एवं सुरक्षा करना अति आवश्यक है। इसी प्रकार अन्य मौसम की अपेक्षा सर्दी के मौसम में पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

सर्दियों में बचाव एवं सुरक्षा के उपाय

 

पशु, पक्षियों को सर्दी से बचने के लिये उनके आहार में ऊर्जा की मात्रा बढायें, ताकि उन्हें उचित मात्रा में पौष्टिक आहार मिल सके एवं ठण्ड से भी बचे रहे। इन दिनों अधिकतर पशुओं को सूखा चारा, सूखी घास खिलाते रहे। पशु को खनिज लवण मिश्रण 50 ग्राम प्रति दिन की दर से खिलायें। पशुओं को रात में सार, पशु शेड में ही बाधे। शाम को अलाव जलाये एवं रात में सर्दी से बचाव के लिये पशुओं के ऊपर गरम कपडे ढकें। मुर्गी दाने का 15 दिनों से ज्यादा भण्डारण ना करें, मुर्गीयों के दाने में ऊर्जा की मात्रा बढायें। 15 माह आयु से ऊपर मुर्गीयों की छँटनी कर दें। मुर्गी घर के चारों ओर सर्दी से बचने के लिये बोरियों के पर्दे लगा दें। मुर्गी घर को साफ-सुथरा, सूखा एवं गर्म रखने की व्यवस्था करें। पक्षियों को बाडे़ में बंद रखें, पक्षियों के बाडे़ में साफ-सफाई रखें। पक्षियों को स्वच्छ पेयजल एवं सन्तुलित आहार दें। पक्षियों का भोजन एवं पेयजल रोजाना बदलें एवं भोजन व पेयजल के बर्तनों की नियमित साफ-सफाई करें। अपने पशु, पक्षियों की हर असामान्य बीमारी अथवा मौत की सूचना तुरन्त निकटतम पशु चिकित्सा संस्था व जिले के उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें मण्डला को तत्काल दें।

Related posts

वीबी जी राम जी योजना : ग्रामीण रोजगार की दिशा में सार्थक पहल जिला पंचायत अध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता, दी योजना की जानकारी

Reva India News

किसान 9 अप्रैल तक करा सकते हैं गेहूँ विक्रय के लिए पंजीयन

Reva India News

कलेक्टर ने पिलाई बच्चों को दो बूंद जिंदगी की 25 तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

Reva India News

Leave a Comment